पुर्व मुख्यमंत्री के निजी सहायक के घर ईडी ने मारा छापा

भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर से दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल के पूर्व निजी सहायक के के चंद्रवंशी के घर छापामारी की है। छापामारी के दौरान पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों सहित दस्तावेज की जांच की जा रही है।