नागेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब

नागेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब

धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

रामनगरी अयोध्या मे सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और आज सावन का पहला सोमवार है। इस अवसर पर रामनगरी अयोध्या में स्थित सिद्ध पीठ नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।
आज तड़के सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर शिवजी के दर्शन-पूजन के लिए पहुँच रहे हैं। भक्त भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित इस प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं।
आस्था के साथ सुरक्षा का और साफ सफाई की भी अच्छी विवस्था है,श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग ने मिलकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।मंदिर में एक ओर से प्रवेश और दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे।
मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
भीड़ पर नियंत्रण और आस्था का अद्भुत संगम पूरे परिसर में "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंज रहे हैं और भक्तजन घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रामनगरी में आस्था का सैलाब इस बात का प्रमाण है कि सावन का सोमवार शिवभक्तों के लिए कितनी बड़ी आस्था का पर्व है।
सावन का पहला सोमवार रामनगरी अयोध्या में पूरी श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है। नागेश्वरनाथ मंदिर इस समय आस्था के अद्वितीय केंद्र के रूप में सजा हुआ है।