छत्तीसगढ़ चुनाव शून्य घोषित करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर
छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की घोषणा आगामी 3 दिसम्बर को होना है। पर शायद अब यह संभव ना हो सकेगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि, निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर उच्च न्यायलय में देश की दो प्रमुख राजनैतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा पर आचार संहिता का उलंघन का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयोग भारत सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के विरूद्ध बिलासपुर उच्चन्यायालय में विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करने के लिए रिट याचिका दायर कर दिया है।
दायर याचिका निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा बनाम मुख्य निर्वाचन उपयुक्त ,निर्वाचन आयोग, भारत सरकार , नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ में इस बात का उल्लेख किया गया है कि -
भारत की मुख्य राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी और भाजपा पार्टी द्वारा घोषणापत्र में आदर्श आचार संहिता का उलंघन किया गया है।
दोनों पार्टीयाँ चुनाव के दौरान अपना प्रचार प्रसार करने में आदर्श चुनाव संहिता का उलंघन किया है।
प्रदेश में आचार संहिता लागू होनेपर भी वोटरो को लुभाने के लिए प्रतिबंधित शराब जैसी चीजो का बिक्रय होता रहा
इस तरह चुनाव के दौरान दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा आचार संहिता का उलंघन किया गया है, इसलिए चुनाव को शून्य घोषित किया जाए।
याचिका के अंत में याचिकाकर्ता द्वारा प्रार्थना किया गया है कि इस तरह आदर्श और स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती इसलिए चुनाव को शून्य घोषित किया जाए।





