चोरी से बालू लेकर जा रहा हाइवा जब्त
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में गैरकानूनी कार्य मीडिया की सूर्खिया बटोर रही है फिरभी अपराध कमने होती नही दिख रही है।
आज फिर चोरी से बालू ढुलाई का मामला सामने आया है। मामला यह है कि तालचेर से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी के कई बालू घाटो की नीलामी नही हुई है, लेकिन इन बालू घाटों से चोरी छुपे बालू की ढुलाई हो रही है। रोजाना सैकड़ों ट्रक बालू चोरी से शहर के बाहर ले जाया जा रहा है।
इस चोरी में संलिप्त ज्यादातर लोग प्रशासन को चकमा देकर निकल भागने में सफल हो जाते है और कम ही लोग पकड़े जा रहे है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तालचेर तहसील के दायरे में आनेवाले ब्राह्मणी नदी से बीते कल सुबह एक हाइवा राजि. क्रमांक "ओडी 19 एफ 1166"गैरकानूनी रूप से बालू लेकर कलिंग नगर स्थित नताडा़ ग्राम लेकर जाते समय तालचेर सदर राजस्व निरीक्षक किसी सूत्र से जानकारी पाकर बालू लदी हाइवा को रोककर उससे आवश्यक कागजात मांगे जिसपर चालक द्वारा दिखाए गए कागजात नकली होने से उक्त हाइवा को जब्त कर लेने की सूचना है।





