चोरी के चार दुपहिया के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के चार दुपहिया के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले प्लांटसाइट और उदितनगर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी दोपहिया वाहन चोरी के चार मामलों में चोरी के तीन स्कूटी के और एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में दोनों थानों में चार मुकदमें दर्ज किए गए है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है,जिसे पहले भी 14 संपत्ति के अपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी राकेश सागर (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ललित सागर,निवासी रेलवे कॉलोनी,थाना प्लांटसाइट,है।
अभियुक्त से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और तीन स्कूटी बरामद की है।

बरामदगी का विवरण इस प्रकार है-

1. होंडा शाइन एमसी-OD14जे7984

2. सुजुकी एक्सेस स्कूटी-ओडी14जे1560

3. होंडा एक्टिवा-टीएस07एफ डब्लु 2981

4. होंडा एक्टिवा-ओडी14के3803 इस संबंध में उदितनगर पुलिस स्टेशन में 03 मामले और प्लांटसाइट पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ जमानत ना मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है । अन्य अनसुलझे मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि करने के लिए जांच जारी है। 
मुकदमें का विवरण इस प्रकार है....
1.उदितनगर थानाकांड़ संख्या .-31/32/33 दिनांक 30.01.25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत
1.प्लांटसाइट थाना कांड़ संख्या .-60 दिनांक 30.01.25 धारा 303(2) बीएनएस।