चक्रवात तूफान 'यास' को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

माननीय विधायक पोटका ने चक्रवात तूफान 'यास' को लेकर की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, कहा- प्रशासन के साथ हैं जनप्रतिनिधि  माननीय विधायक की आम जनता से अपील-  26 मई से 27 मई तक आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, घर से बाहर कदम नहीं रखें, जानमाल की सुरक्षा सर्वोपरी

  चक्रवात तूफान 'यास' को लेकर  प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर (प्रेस विज्ञप्ति- 888/2021) 25 मई 2021

नादिम दानीस ( संवाददाता )

झारखण्ड :चक्रवाती तूफान 'यास' से निपटने को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारियों की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक पोटका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में तेंतला पंचायत भवन मे अयोजित किया गया । माननीय विधायक ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास का प्रभाव पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की पूरी संभावना है, जिसको लेकर प्रशासन के साथ साथ हम सभी जनप्रतिनिधि भी सतर्क हैं। 26 मई से 27 मई तक भारी बारिश, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है, जिसपर माननीय विधायक श्री सरदार ने सभी पदाधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया । साथ ही आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि आंधी-बारिश के दौरान मजबूत घरों में रहे, कमजोर और ऊंची दीवार के पास नहीं जाये, जिसका घर कमजोर है, वह किसी सरकारी भवन या स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन या पड़ोस के मजबूत घर में शिफ्ट हो जाएं । घर से बाहर ना निकले । तूफान के साथ भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर जंगल, खेत, तालाब, नदी में नहीं जाये और न ही किसी पेड़ के नीचे रहे । 

माननीय विधायक को पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पोटका प्रखंड मुख्यालय मे कंट्रोल रूम के साथ-साथ तेंतला पंचायत भवन में शेल्टर हाउस बनाया गया है, साथ ही प्रखंड के 13 पंचायत भवन में राहत केंद्र स्थापित करते हए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।  एवं वहां सोने, खाने, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था किया गया है । माननीय विधायक संजीब सरदार ने सुझाव दिया कि इन सबके अलावा गांव के भी सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन आदि की चाबी गांव में किसी व्यक्ति को चिह्नित करके रखने दें, ताकि जरूरत मे स्कूल का भी उपयोग किया जा सके । उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया की पंचायत स्तर के पदाधिकारी पंचायत और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय मे रहकर लगातार स्थिति की निगरानी करते रहें ताकि किसी को किसी तरह का दिक्कत नहीं हो । इसके पूर्व पदाधिकारी गांव-गांव मे जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोगों के साथ संपर्क स्थापित करते हुये लोगों को जागरूक करें । बैठक में मुख्य रूप से तेतला के कार्यकारी समिति प्रधान दीपांतरी सरदार,खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार महतो, सीओ इम्तियाज अहमद, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, कोवाली थाना प्रभारी अमीत कुमार रविदास, सीआइ उपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन, पंचायत सचिव अख्तर हुसैन आदि उपस्थित थे । 


किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए जारी किया गया फोन नम्बर इस प्रकार है -


पोटका प्रखंड कंट्रोल रूम - नोडल पदाधिकारी- श्री उपेंद्र कुमार (सीआई) - 9798397740

तेंतला पंचायत शेल्टर हाउस- नोडल पदाधिकारी- श्री अभीषेक नंदन (एई) - 9110117720 

कहां-कहां बनाया गया राहत केंद्र

हाड़तोपा पंचायत भवन- 9835317016

आसनबनी पंचायत भवन- 9430135895

टांगराईन पंचायत भवन- 8102130577

तेतलापोड़ा पंचायत भवन- 9955459874

भाटिन पंचायत भवन- 9931572189

माटकु पंचायत भवन- 9340176337

गंगाडीह पंचायत भवन- 7250210371

चाकड़ी पंचायत भवन- 7362889123

नारदा पंचायत भवन- 9304063170

रसुनचोपा पंचायत भवन- 7903249874

शंकरदा पंचायत भवन- 9162770580

पोटका पंचायत भवन- 8210688211

जामदा पंचायत भवन- 9199143048

इसके अलावा किसी भी सूचना के आदान प्रदान के लिये पोटका अंचलाधिकारी -947273375, पोटका थाना प्रभारी- 9431706525 एवं कोवाली थाना प्रभारी से 6200649503 पर संपर्क किया जा सकता है 
।