चंद रुपये के लिए धोखाधड़ी कर रहे है दलाल - जोया

 चंद रुपये के लिए धोखाधड़ी कर रहे है दलाल - जोया

प्रह्लाद तांति (संवाददाता) 

वर्तमान समय में पैसे के लिए लोग इतना नीच हरकत करने लगे  है कि उन्हें ना कानून तो कानून का डर है और ना ही समाज का।

ऐसा ही एक मामला बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले पुरना बिसरा से सामने आया है। 
मामला है जमीन का जिसे कुछ दलाल महज चंद रुपये के लिए जरूरतमंद लोगों को ठग कर बेचना चाहते है। 

जब यह मामला समाज सेविका जोया त्रिपाठी के पास पहुँची तो उन्होने मौके पर जाकर इस मामले की जाँच पड़ताल की तो पता चला कि जिस जमीन की दलाली की जा रही है, उसके आगे रेलवे की जमीन है, जो किसी भी हालत में नीजी लोगों को नही मिलना है। 
उस रेलवे की जमीन पर दलालो ने रातों रात मिट्टी पाटकर सड़क बना दिया ताकि लोगों को वह रास्ता दिखाकर उसके पीछे की ज़मीन को बेच सके। 
इस मामले का खुलासा करते हुए समाज सेविका जोया त्रिपाठी ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि आप जहाँ कही भी जमीन की खरीददारी करे पहले अच्छी तरह से जाँच पड़ताल कर ले। नही तो बाद में आप ठगी का शिकार हो सकते है। 


बिसरा प्रखंड़ क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है,ऐसे अनेको मामले है। स्थानीय लोगों का अपनी जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया है। इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में निरीह आदिवासी कभी दलाली, कभी ठगी तो कभी दबंगई का शिकार होते आ रहे है।
ऐसे मामलो में संबंधित सरकारी अधिकारियों की मिली भगत होने की बात भी सामने आती रही है। 
 जबकि इस वक्त विरमित्रापुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक एक आदिवासी है जो बिसरा प्रखंड़ क्षेत्र से ताल्लुक़ रखता है। 
सासंद भी आदिवासी है और हमारे देश का राष्ट्रपति भी। ये सभी ओडिशा से है।ऐसे में ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासीयों का महज चंद रूपये के लिए प्रताड़ित किया जाना उनसे छल किया जाना। इस बात को दर्शाता है कि आदिवासियों की उन्नति के लिए उन्हें केवल नौकरीयों में कोटा देना या उनके लिए सरकारी योजनाओं का लागू करना ही काफी नही है,उनकी संपत्ति की रक्षा करना , और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।