बारीश में भीगती असहाय बृद्धा को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
विधायक टंकधर त्रिपाठी एक लाचार बुज़ुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना झारसुगुडा की है। जहाँ एक विधायक ने
राजनीति और जनसेवा के साथ साथ इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की है। झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने एक लाचार, बीमार और बारिश में भीगी बुज़ुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य सूविधा मुहैया करवाया । विधायक की ऐसी महानता और इंसानियत की खूब चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब 7 बजे स्थानीय विधायक श्री त्रिपाठी नाइब करला अंचल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर बागाडीही की तरफ लौट रहे थे। इसी समय रावण डीही और मधुपुर गांव के बीच तेज़ बारिश हो होने लगी, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक लाचार बुज़ुर्ग महिला को अकेले बैठे देखा। बुज़ुर्ग महिला को ऐसी हालत में देखकर विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उसके पास जाकर उससे पूछताछ की। बुज़ुर्ग महिला के बीमार होने और बारिश से परेशान होने की बात जानकर विधायक ने बिना देर किए उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और स्थानीय थाने में ले आए। वहां उन्होंने थाना कर्मचारियों की मदद से बुज़ुर्ग महिला को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय माझापारा अस्पताल भेजने का इंतज़ाम किया।





