ग्रामीणों ने किया बिसरा थाना का घेराव

ग्रामीणों ने किया बिसरा थाना का घेराव

राजीव कुमार ( संवाददाता )

बिसरा : ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिला अंतर्गत बिसरा ब्लाक के स्थानीय थाना में आज पूरना बिसरा गाँव के ग्रामीणों ने जम कर बवाल मचाया है |

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा किसी मृतक को पूरना बिसरा गाँव में रास्ते के किनारे दफना दिया था |जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिलने पर उस मृतक के शव को उस जगह से हटाने कि शिकायत लेकर थाने में आये और जब लास को नहीं हटाया गया तो आज पूरना बिसरा के ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जम कर हंगामा मचाया |

मौके पर स्थानीय पूर्व सरपंच बिसरा पंचायत सोमा टोपनो ,भाजपा नेता राजेस गोयल,ने थाने पहुँच कर पुलिस अधिकारीयों से बात की |जिसपर लास को उसके आसली वारिस का पता लगा कर सौप दिए जाने कि बात पुलिस कि ओर से कहा गया |और ये भी कहा जा रहा है कि मृतक के परिवार वालों का पता लगा लिया गया है |