माओवादी के नाम से लेवी मांगने वाले को हुई जेल

माओवादी के नाम से लेवी मांगने वाले को हुई जेल

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडा़मुंडा़ :

बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले सेक्टर सी के एक दवा व्यवसायी से माओवादी के नाम से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने धर दबोचा। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंडा़मुंडा़ "डी"केबिन के रहने वाले मधुसूदन दास नामक युवक ने सेक्टर "सी"स्थित माँ भवानी मैडिकल स्टोर के संचालक गोविंद राव से बीते 19 तारीक को एक अनजान फोन पर माओवादी के नामपर 6 लाख रुपये की लेवी मांगी ,जो धीरे धीरे कम होते होते डेढ़ लाख में तय हुआ। 
पुलिस को इसकी शिकायत मिलने पर लेवी मांगने वाले को दबोचने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। गोविंद राव ने मधुसूदन दास के बताए स्थान पर रुपये रख दिए। उधर सादे लिबास में घात लगाए पुलिस बंडा़मुंडा़ थाना अधिकारी सहायक निरीक्षक एम.पी.साहु,सहायक निरीक्षक जीएन गरडिया, बिसरा थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान पुजारी ने पैसे लेने आए मधुसूदन दास को गिरफ्तार कर लिया। 
उसके पास से दो मोबाइल जब्त किया गया और भारतीय दंड़ विधा की धारा 384,385,387,506,507 के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की गई। यह पूरी कार्यवाही राउरकेला पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र के निर्देशानुसार की गई। उक्त आरोपी से स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।