गोमांस के साथ एक गिरफ्तार 

गोमांस के साथ एक गिरफ्तार 

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में दिनांक 29/4/26  किसी सूत्र से सूचना मिलने के बाद राजगांगपुर पुलिस ने राजगांगपुर प्रखंड अंतर्गत कुकुदा गांव के पास एक व्यक्ति को गौमांस के साथ उस समय पकड़ने में कामयाबी हासिल की, जब वह कुतरा प्रखंड के खतड़ी बहाल से गोमांस ला रहा था। राजगांगपुर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी कि हर दिन खतड़ी बहाल से राजगांगपुर में गोमांस आ रहा है। आज सुबह जब पुलिस उपनिरीक्षक अरुण कुमार बेहरा किसी काम से कुकुदा गांव जा रहे थे। राजगांगपुर के आजाद रोड निवासी एमडी हसन के पुत्र एमडी रेजिवन (45) को स्कूटी संख्या ओडी 16ई 6065 पर आते देख उन्हें शक हुआ और उन्होंने उसे रोका। जांच के बाद पता चला कि स्कूटी में करीब 30 किलो गोमांस है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह गोमांस लेकर राजगांगपुर आ रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।