गेल इंडिया पाईप लाइन लगाने के लिए पुलिस तैनात

गेल इंडिया पाईप लाइन लगाने के लिए पुलिस तैनात

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)


सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लाक क्षेत्र में गेल इंडिया कम्पनी का गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है,पाईप लाईन का काम जब डुडकाबहाल गांव तक पंहुचा तो स्थानीय ग्रामीण अपने जमीन कि किमत कम मिलने का कारण बताकर इस कार्य का बिरोध कर रहे थे |

 आपको बता दें कि गेल इंडिया गैस पाइपलाइन सरकारी प्रोजेक्ट होने से पुलिस प्रशासन गेल इंडिया का काम ना रुके इसके लिए बिवादित स्थल पर आठ बटालियन फोर्स तैनात किया गया है |ज्ञात हो कि जमीन का उचित मुआवजा देकर गेल इंडिया द्वारा पाइपलाइन बिछाई जा रही है पाइपलाइन बिछाये जाने के बाद किसान उस पर खेती कर सकते हैं लेकिन उस जमीन पर घर नहीं बना सकते है | जिसे लेकर किसान अपनी जमीन का जो रास्ते के किनारे हैं उसका उचित मुआवजा मांग रहे हैं लेकिन पाइपलाइन जहां बिछाई जा रही है वह पूरी तरह सरकारी जमीन है | कुछ किसानों की जमीन ही पाइपलाइन बिछाने में जा रही है | जिसका बारंबार विरोध हो रहा था आज पुलिस प्रशासन के सहयोग से गैल इंडिया पाइप लाइन का काम चालू हुआ जहां  प्रशासन की ओर से 8 बटालियन पुलिस लगाई गई है फिलहाल काम चल रहा है समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की विवाद एवं अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी सुंदरगढ़ जिला आदिवासी बाहुल्य होने से हर काम में विरोध देखने को मिल रहा है जहां जरूरी काम प्रशासनिक ताकत के द्वारा ही कराते देखा जा रहा है।