बिद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के लिए दोषी कौन

बिद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के लिए दोषी कौन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर स्थित एमसीएल के जगन्नाथ क्षेत्र के बिद्युत सब स्टेशन में आज कर्मचारी अपने काम में लगे थे। 
यहाँ चल रहे काम की खबर बनाने के लिए जब साराँश दैनिक के व्यौरोचीफ अनुराग आचार्य कार्यस्थल पर पहुँचे तो उन्होने देखा कि यहाँ कार्यरत कर्मचारी सुरक्षा मानको को ताक पर रख कर काम कर रहे है। 
खंभे के ऊपर काम कर रहा कर्मचारी बिना सुरक्षा टोप पहने ही काम कर रहा था, अन्य कर्मचारीयो ने पत्रकार को आता देख एक कर्मचारी को खंभे के ऊपर काम कर रहे कर्मचारी को टोप देने को कहा जिसपर नीचे से एक कर्मचारी ने खंभे के ऊपर काम कर रहे कर्मचारी को सुरक्षा टोप फेक कर दिया। 

यह दृश्य देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिभागीय कर्मचारी सुरक्षा के प्रति कितने जागरूक है। 
ऐसे में प्रश्न उठता है कि संबंधित अधिकारी कितने जिम्मेदार है कि इतनी बडी लापरवाही उन्हे नजर नही आई,या फिर जाँच के लिए दुर्घटना होने का इंतजार कर रहे है।