गरीबों को मिलने वाली सरकारी पक्का घर में अनियमितता का आरोप 

गरीबों को मिलने वाली सरकारी पक्का घर में अनियमितता का आरोप 

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

प्रधानमंत्री आवास योजना और बिजू पक्का घर आवासों के चयन में अनियमितता को लेकर दावा पत्र दिया गया। 

 बलांगीर जिले के गुड़वेला प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले नुआपाड़ा 'पंचायत के पात्र लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास और बीजू पक्का मकान नहीं मिलने के कारण पंश्चिम ओडिशा सेवा महासंघ के अध्यक्ष राजेश बगर्ती के नेतृत्व में गुड़वेला समूह विकास अधिकारी को एक दावा पत्र शौंपा गया है। इस दावा पत्र में यह आरोप लगाया कि लाभुकों की जो सूची बनाई गई है..सरकारी दिशानिर्देशों की अनदेखी करके पात्रता देखे बिना मनमाने तरीके से सूची तैयार की गई है। इस मुद्दे को लेकर नुआपाड़ा पंचायत बासी और सरपंच कुंजबिहारी साहू की ओर से प्रखंड़ विकास अधिकारी को दावा पत्र जारी किया है।