गणपति पूजा के समय सफाई कार्य बाधित कूड़ा करकट से पटी अंचल 

गणपति पूजा के समय सफाई कार्य बाधित कूड़ा करकट से पटी अंचल 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में प्रसिद्ध गणपति पूजा के समय सफाई कर्मचारीयो के आंदोलन ने अंचल को कूडा़ कर्कट से भर दिया है। 
उल्लेखनीय है कि ठीक गणपति पूजा के बाद अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारी आंदोलन करने लगे और नगर निगम कार्यालय के सम्मुख धरने पर बैठ गए। 
गणेश पूजा के समय सफाई व्यवस्था चरमराने से अंचल वासी व्यथित है। अंचल में चर्चा है कि नगरनिगम प्रबंधन और सफाई कर्मचारीयों के बीच तालमेल ना होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। नगरनिगम अधिकारीयो के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ शांत हुआ। और सफाई कर्मचारी अपने काम पर गए।