खरसिया से अपहृत 3 नाबालिग सुरक्षित बरामद
रायगढ़: जिले के खरसिया क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में अपहृत तीन नाबालिगों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, तीनों को 23 मार्च 2026 को दुर्ग से दस्तयाब किया गया। बरामदगी के उपरांत पुलिस द्वारा नाबालिगों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई तथा वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनके कथन दर्ज किए गए। इसके पश्चात न्यायालय के समक्ष भी आवश्यक धाराओं के अंतर्गत बयान कराए गए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पूरे अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी (निरीक्षक) द्वारा किया गया, जिन्होंने मामले को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ संभाला।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्र एवं सीदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टीम के समन्वित प्रयासों से नाबालिगों की सुरक्षित
बरामदगी संभव हो सकी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका पालन इस प्रकरण में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ है। चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाला।
प्रकरण की अगली कार्यवाही के तहत तीनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे उनकी मानसिक स्थिति एवं परिस्थितियों का आकलन किया जा सके।ऋनाबालिगों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की जा रही है।





