क्रिकेट का सट्टा लगाने वाले पुलिस के हत्ते चढे़

क्रिकेट का सट्टा लगाने वाले पुलिस के हत्ते चढे़

रायगढ़ जिले में इन दिनों सट्टा और जुए से संबंधित नित नये मामले सामने आ रहे हैं।

जिले में सट्टा पट्टी पर लगातार कार्यवाही के बीच कल शाम जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल द्वारा ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के बीच T20 अंतिम मैच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की संभावना पर साइबर सेल की टीम के साथ अपने मुखबीर व थाना जूटमिल कर्मचारियों को लगा कर रखा गया था । इसी बीच देर शाम जूटमिल क्षेत्र में मुखबीर सूचनाओं पर संयुक्त टीम द्वारा सिलसिलेवार तीन स्थान पर बोली लगाई जा रही क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही किया गया है । सटोरिए मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से बॉल टू बॉल  क्रिकेट सट्टा नोट किया जा रहा था । तीनों आरोपियों के पास से 3 मोबाइल, नगद रकम ₹4,300, तथा मोबाइल की जांच पर करीब ₹8500 का लगाए हुए क्रिकेट सट्टा का विवरण जप्त किया गया है । सूत्रों से जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी शाहनवाज मलिक उर्फ सानू खाईवाल है जिसके आधीन अन्य दो आरोपी क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे थे तीनों पर पृथक पृथक थाना जूट मिल में धारा 4 (क) अनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी जूटमिल सब इंस्पेक्टर कमल किशोर पटेल के साथ प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, शशि भूषण साहू, तथा साइबर सेल के आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, प्रताप बेहरा, राजेश खंडे की अहम भूमिका रही है। इस मामले में निम्नलिखित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

1. शाहनवाज मलिक उर्फ सानू, पिता कुतुबुद्दीन मलिक, उम्र 34 वर्ष निवासी मधुबनपारा थाना कोतवाली रायगढ़।

2. विष्णु प्रसाद चौहान पिता सुंदरलाल चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी खरसिया रोड ग्राम जगतपुर थाना कोतवाली जिला रायगढ़।

3. दीपक यादव पिता ननकू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्रामराम भाटा संजय मैदान जगतपुर थाना कोतवाली जिला रायगढ़।