दुर्घटना का शिकार मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
सुंदरगढ़ जिला स्थित नुआगाँव प्रखंड़ के बड़ जोजोदा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले चाटा चौक के पास लोआराम - बिसरा मुख्य सड़क के किनारे एक शव देखने को मिला।
प्रथम दृष्टा में यह मोटरसाइकिल दुर्घटना लग रही है। मृतक का सर मोटरसाइकिल से दबा हुआ है। घटना स्थल में जुटी भीड़ में से कई लोगों का कहना है कि मृतक लोआराम से सोरडा़ की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहा था। कि अचानक हवा का बवंडर आ गया जिसमें मोटर साइकिल सवार बुरी तरह फंस गया और अपना संतुलन खोकर सड़क से नीचे खेत में चला गया। हवा के बवंडर में फंसने से मोटरसाइकिल की दिशा बदल गई और मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हवा के दाब की वजह से मोटरसाइकिल चालक का पहना हुआ हेलमेट भी सर से निकलगया और भूमी पर गिरने से मोटरसाइकिल चालक के सरपर जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
भीषण गर्मी की वजह से सड़क मार्ग पर सन्नाटा पसरा था। जिस वजह से वक्त रहते दुर्घटना का शिकार मोटरसाइकिल सवार को किसी की मदद ना मिल पाने से उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक पास के गंजूर गाँव का रहने वाला है।
फिलहाल खबर बनाए जाने तक घटना स्थल से इतनी ही जानकारी मिल पाई है। पुलिस अभी तक घटना स्थल पर नही पहुँची है। पुलिस की छानबीन के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।





