कोविड नियमों का कड़ाई से पालन हो -एसपी
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन हर सम्भव प्रयास कर रही है | सुंदरगढ़ पुलिस कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन कर नियमो का पालन किया जाये इसके लिए काम कर रही है। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष कदम उठाए जा रहे हैं | सुंदरगढ़ एसपी सागरिका नाथ ने कहा कि बंद के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि जगहों पर कोविड नियमों के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है।
सुंदरगढ़ एसपी ने प्रशासन के "चेन को तोड़ो" अभियान का स्वागत करते हुए कहा, "अगर व्यापारी और जनता के अन्य सभी वर्ग इस नियम का पालन करते हैं, तो हम कोरोना कि चेन को तोड़ सकते हैं।" "हम सभी को कोरोना कि चेन तोड़ने के लिए ठीक ढंग से मास्क पहनना होगा।" साथ ही हर जगह सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा। हम घर पर तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब हम लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। इसलिए किसी को भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं आना चाहिए |
पुलिस सुंदरगढ़ जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में तालाबंदी और शटडाउन नियमों के सख्त पालन पर जोर दे रही है। विभिन्न स्थानों और चौराहों पर जाँच कि जा रही हैं।कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।





