कुछ इस तरह मनाई गई आजादी का अमृत महोत्सव

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आजादी की अमृत महोत्सव पर किया पौधारोपण,6 किलोमीटर की दौड़ लगाकर आरपीएफ जवानों ने दिया आजादी की अमृत महोत्सव का संदेश।

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला में बसे राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल के  जवानों ने आज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट के जीपी बैरक परिसर में "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में फलदार पौधो का रोपण किया,  जिसमें सभी ऑफ ड्यूटी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर कुल 50 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर आरपीएफ के थाना प्रभारी आर.एन यादव के नेतृत्व में सभी आरपीएफ के जवानों ने वृक्षारोपण के बाद 6 किलोमीटर की दौड़ लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव का दिया संदेश ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव पर आरपीएफ के जवानों द्वारा 50 फलदार वृक्ष लगाई गई जिसे स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।