सड़क दुर्घटना में दवाई दुकान कर्मचारी की मौत
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बिसरा थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव के निकट राउरकेला -बिसरा मुख्य सड़क पर बिसरा के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी कालूराम दवाखाना का कर्मचारी महेंद्र प्रसाद (53) की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद अपने मोटरसाइकिल क्रमांक "ओआर 14 डब्लू 7218"में सवार होकर किसी को दवाएं देने जा रहे थे कि संतोषपुर गाँव के पास मोटरसाइकिल क्रमांक "ओडी 14 बी 8053"से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।इस टक्कर में महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।
यह दुर्घटना बीते दिन मंगलवार (15 अगस्त) के दिन अपराह्न के समय घटित हुई है।





