काफी संघर्ष के बाद छात्रा नें मूंद ली आंखे

काफी संघर्ष के बाद छात्रा नें मूंद ली आंखे

राजगांगपुर: मध्यरात्रि को लांजीबेरना क्षेत्र की एक नाबालिग कॉलेज छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया और उसे गंभीर हालत में राउरकेला के आईजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिनों के संघर्ष के बाद आज सुबह उसने आंखें बंद कर लीं। मृतिका राजगांगपुर सरवती देवी कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। बताया जाता है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री घायल छात्रा को देखने पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उक्त घटना में लांजीबेरना निधि अधिकारी प्रीति रंजन परिडा़ ने जांच की और पुलिस ने राजगांगपुर निवासी निलेश साहू को गिरफ्तार किया। आज छात्रा के शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते हुए गांववासियों ने प्रशासन को 50 लाख रुपये और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की पेशकश की है। पता चला है कि प्रशासन से लंबी बातचीत चली और परिजनों को 20 हजार मिलने पर मामला शांत हुआ।