रेल कर्मचारी से लूटे गए सामान बरामद लुटेरा गिरफ्तार

रेल कर्मचारी से लूटे गए सामान बरामद लुटेरा गिरफ्तार

आज राउरकेला पुलिस द्वारा एक रेल कर्मचारी से की गई लूट के मामले में लूट के सामान के साथ लूट को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त सीआईसीएल के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक रेलवे पहचान पत्र और एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है।यह सभी चीजें दिनांक 13-11-24 की रात को एक रेलवे कर्मचारी से लूट ली गई थी। इस संबंध में राउरकेला के प्लांटसाइट थाना में केस संख्या 940 दिनांक 13-11-24 यू/एस-309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।