कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से देश में आक्रोश का माहौल
कश्मीर के पहलगांम में हुए आतंकी हमले का विरोध आज पूरा देश कर रहा है, अपने स्तर पर समाजसेवी संगठन, विद्यार्थी, आम जनता हो या राजनैतिक पार्टी सभी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को देश वासी जगह जगह श्रद्धांजलि दे रहे है।दूसरी ओर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। देशवासी मौजूदा भाजपा सरकार से आतंकवादीयों पर कडी़ कार्यवाही की मांग कर रहे है।
सूने अयोध्या के संत ने क्या कहा
अयोध्या मे संत समाज और जिला पंचायत अध्यक्ष ने पहलगांम में आतंकी हमले का शिकार हुए पर्यटकों के प्रति संयुक्त रूप से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित और संत समाज की अध्यक्षता में की गई। इस सभा के दौरान आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।
वही आलोक सिंह रोहित ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिन्दू पर्यटकों पर हमला एक कायराना हरकत है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पूरे देश में इस घटना को लेकर लोगों की आँखों में आंसू है और इस आंसू का बदला इस तरह लिया जाएगा,कि पूरे विश्व में एक संदेश जाएगा तकि दोबारा कोई भी ऐसे आतंकवादी संगठन किसी भी नागरिक पर आंख उठाकर देख ना सके।
राउरकेला वासियों ने भी इस हमले की कडी़ निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कश्मीर के पहलगाम की इस आतंकी हमले ने मानवता को किया शर्मसार- प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास

कश्मीर के पहलगाम में जो यह दुखद घटना हुई है यह मात्र व्यक्ति या प्राणी मात्र की हत्या नहीं यह हमारी मानवता की हत्या हुई है यह हमारे सनातन की हत्या हुई है l हम जिस देश में रहते हैं जहां हम बहुसंख्यक हैं वहां हम यदि सुरक्षित नहीं है और हमको धर्म के नाम पर चिन्हित करके यदि हमें मारा जा रहा है तो यह स्थिति बहुत ही भयावह कर देने वाली है , उक्त बाते प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास श्री सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्याधाम ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा l

बस्ती जिला हर्रैया (उ.प्र) तहसील मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में हिन्दू समाज में देश में बढ़ते आतंकवाद के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को हस्ताक्षर कर अपनी सम्वेदनाएं मृतको/शहीदों के प्रति प्रेषित की। आज सुबह से विश्व हिन्दू परिषद के आहवान पर हिन्दू जन मानस का एकत्री करण हुआ। पहलगांम हमले के विरोध में हर व्यक्ति में दुख और रोष दोनों दिखाई पडा। हर व्यक्ति ने यही कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के विरोध में केन्द्र की सरकार को कठोर निर्णय लेने में अब संकोच नहीं करना चाहिए। हम एक रोटी खा लेंगे लेकिन आतंकवाद को सह देने वाले किसी भी देश का नक्शा अब विश्व के मानचित्र पर नहीं होना चाहिए।
सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला(ओडिशा) में भी विश्वहिंदु परिषद्, बजरंगदल, आदी हिंदु संगठनो ने मिलकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से आतंकवादीयों पर कडी़ से कडी़ कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।


पहलगाम जम्मू-कश्मीर में निहत्थे हिन्दू पर्यटकों पर जिहादी आतंकवादियों द्वारा हुए नृशंस हमले और उनकी हत्या की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं तथा अध्यापकों ने पुष्प अर्पित कर एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों से धर्म पूछ कर जिहादी आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों की हत्या की है।यह मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। हमारे बच्चों को साहसी और बहादुर सैनिक बनाने के लिए बचपन से सैनिक शिक्षा की आवश्यकता है। आत्म रक्षा के लिए जागरूक रहने तथा ऐसी परिस्थिति में संघर्ष करने के लिए बच्चों को तैयार करने की आवश्यकता है। सामर्थ्यवान व्यक्तित्व निर्माण करने के लिए समाज और शिक्षा व्यवस्था में सैनिक शिक्षा आवश्यक है। सरकार पुलिस बल और सेना के साथ व्यक्ति और समाज को भी सजग और सामर्थ्य वान बनना पड़ेगा। मानवता विरोधी जिहादियों को खत्म करने के लिए समाज और सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। हमें अपने आसपास समाज विरोधी लोगों और उनकी गतिविधियों को पता लगाकर पुलिस और प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।





