कोयला मंत्री का तालचर दौरा

कोयला मंत्री का तालचर दौरा

अनुराग आचार्य (संवाददाता) 

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ओडिशा के कोयलांचल तालचर दौरे पर आकर पूरा दिन तालचर के विभिन्न कोयला खदानों का दौरा किया। अपने एक दिन के दौरे के दौरान प्रतिभाशाली हिंगुल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गौरव उद्यान की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में एम.सी.एल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

इसके उपरांत श्री जोशी हिंगुल क्षेत्र के 9 और 10 नंबर रेलवे कोयला साइड की समीक्षा किए।
कोयला मंत्री ने इस दौरान तालचेर डेरा स्थित अतिथि भवन में पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों, श्रमिक संगठनो  के साथ चर्चा की।
तालचर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान, सांसद महेश साहू श्री जोशी से मिलकर तालचर के विभिन्न समस्याओ को उनके समक्ष रख एक  ज्ञापन सौंपा।
उसी प्रकार भाजपा की ओर से राज्य संपादक कालिंदी सामल, प्रताप चंद्र प्रधान, अगस्ती बेहरा और अशोक महंती जैसे नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। साथ ही तालचर क्षेत्र के कई संगठनों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर कोयला मंत्री को ज्ञापन सौंपा।