कब मिलेगा जाम से छुटकारा

कब मिलेगा जाम से छुटकारा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

इन दिनों तालचर शहर में सड़क जाम एक बडी़ समस्या बनती जा रही है, कोयले,राख व अन्य सामग्रीयो से लदी ट्रक,टीपर ,हाइवा आदि सड़क जाम का मुख्य कारण बन रहे है। 
तालचर जहाँ कोयला खाने है यहाँ से देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेन एवं ट्रक, टीपर के जरिए कोयले निर्यात किए जाते है ट्रेन का तो अपना स्वतंत्र मार्ग है लेकिन ट्रक का नही। 
ऊपर से राजमार्ग का जरूरत के मुताबिक चौडा ना होना और वाहनो की बढती संख्या ट्रको के लिए टर्मिनल का ना होना,प्रशासन का इस ओर ध्यान न देना, ऐसे जगहो पर ट्राफिक पुलिस का ना होना सड़क जाम की मुख्य वजह मानी जा रही है। तालचर शहर के मध्य से गुजरने वाली राजपथ तालचर प्रखंड़ अंतर्गत तालबेडा़ ग्राम से आरम्भ होकर बांकोधरा, तालचर कालेज, बस अड्डा बाइपास, ट्राफिक चौक, वलहर, आनंदबाजार से होते हुए चाईपाल तक तेरह किलोमीटर तक की सड़क में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। 
ऊपर से थोड़ी बहुत बची जगहो पर दुपहिया वाहन के चले आने से  ऐसा भी होता है कि विपरीत दिशा से आती हुई दुपहिया आमने सामने आ जाते है और किसी को भी पिछे लौटने या सामने हटने का जगह नही मिलपाता है जिससे जाम एक बिकराल रूप ले लेता है।
अगर ऐसे में आपात कालीन स्थिति में कोई एंबुलेंस फंस जाए तो मरीज की  जान पर बन आना तय है।
ऐसे में संबंधित अधिकारियों का इस ओर ध्यान देना और इस समस्या का सामाधान करना नितांत आवश्यक हो जाता है। 
अब देखना यह है कि कुम्भकर्णी नींद में सोय प्रशासन की नींद कब खुलती है और वाहन चालको को इस जाम से कबतक मुक्ती मिलती है