कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे गुजारा करने को मजबूर 20 परिवार

कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे गुजारा करने को मजबूर 20 परिवार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

कड़ाके की ठंड में एनटीपीसी /टीटीपीएस ने बेरहमी से बस्तीवासीयो को किया बेघर।

तालचेर प्रखंड़ के जगन्नाथपूर पंचायत अंतर्गत दीग ग्राम के हरिजन बस्ती वासियों के झोपडियो को एनटीपीसी / टीटीपीएस प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की सहायता प्रदान किए बिना बलप्रयोग कर तोड़ दिया गया। इस घटना से बेघर हुए बस्तीवासीयो में संबंधित प्रबंधन के लिए नाराजगी देखी जा रही है। 
ज्ञात हो कि यहाँ पिछले 20 सालों से 20 परिवार थर्मल बायपास सड़क के किनारे जरीपाल घेरा,तंबू नुमा मकान बनाकर गुजारा कर रहे हैं.  हालांकि, थर्मल संयंत्र अधिकारियों द्वारा यहाँ के निवासियों को थर्मल प्लांट के विस्तार कार्य के लिए जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था। यहाँ के निवासियों के पास सिर छुपाने के लिए कोई आश्रय नहीं होने के कारण उन्होंने थर्मल अधिकारियों से अपील की कि वे कहीं और आवास की व्यवस्था करें और अस्थायी घर बनाने के लिए सामग्री की व्यवस्था करें.  लेकिन उन्होंने संयंत्र के अधिकारियों को निवासियों को हर संभव सहायता देने का झूठा वादा किया और उन्हें वहां से हटने और तुरंत जगह खाली करने का आदेश दिया।  कोई अन्य विकल्प न पाकर, उन्होंने अंगोल जिला कलेक्टर से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई परिणाम नहीं मिला। आज 20 लाचार परिवार सर्दी के मौसम में खुले में गुज़र बसर करने के लिए मजबूर है।