स्टेशन की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड की ओर से आज गांधी जयंती के उपलक्ष में डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड के निर्देशक चैतन्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर गांधी जी के फोटो पर पुष्पमाला अर्पण कर रेलवे स्टेशन को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड के निर्देशक चैतन्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में डालमिया ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर राजगांगपुर रेलवे स्टेशन की साफाई कर स्थानीय नागरिकों को गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डालमिया ग्रुप की ओर से स्थानीय अस्पताल में रोगियों के बीच फल वितरण भी किया गया, और गांधी जी के सुविचार पर चलकर स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शपथ ली की हमें स्वच्छता पर हरदम ध्यान देने की आवश्यकता है तभी देश स्वच्छ होगा।





