सुरक्षा प्रभारी सीबीआई के घेरे में

सुरक्षा प्रभारी सीबीआई के घेरे में

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

बलराम कोयला खान के सुरक्षा प्रभारी के घर आय से अधिक मामले में पडा़ छापा, आय से अधिक संपत्ति के साथ कागजात जब्त किया गया। 
अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले कोयलांचल तालचेर में दसको से सुरक्षा प्रभारी के पद पर कार्यरत व्यक्ति के घर सीबीआई ने छापा मार कर संबंधित व्यक्ति के पास से आय से अधिक संपत्ति होने का  खुलासा किया है,सुरक्षा प्रभारी के घर से इस संबंध में कई कागजात भी मिले है। 
बलराम कोयला खान में कार्यरत एमसीएल का सुरक्षा कर्मी जयंत कुमार बारीक द्वारा रिश्वत लिए जाने की खबर सीबीआई को लगी थी। 
श्री बारीक ने अपने अधीनस्थ एक सुरक्षा कर्मी से ओवरटाइम बढा़ने के लिए पाँच हजार रुपये की माँग की थी। जिसपर उक्त सुरक्षा कर्मी ने तीन हजार रूपये नगद उसकी ओर बढ़ा दिया, ठीक उसी वक्त वहाँ पहले से छुप कर रहे सीबीआई की टीम ने सुरक्षा प्रभारी को दबोच लिया। 
अंचल में यह चर्चा का केंद्र बना हुआ है कि ऐसे अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के बदले कैसे ऊपर की कमाई की जाए इस बात पर ज्यादा ध्यान देते है।