एसडब्ल्यूएफआई का अखिल भारतीय सम्मेलन आज से शुरू
भारतीय इस्पात श्रमिक महासंघ (एसडब्ल्यूएफआई) का 10वां अखिल भारतीय सम्मेलन आज 6 सितंबर से राउरकेला में आयोजित किया गया।

भारतीय इस्पात श्रमिक महासंघ (एसडब्ल्यूएफआई) का 10वां अखिल भारतीय सम्मेलन 6-7 सितंबर को दो दिवसीय इस्पात नगरी राउरकेला के भंजभवन सभागार में आयोजित होने जा रहा है।
इस अखिल भारतीय सम्मेलन में देश के सभी इस्पात कारखानों और खदान श्रमिकों के लगभग 300 नेता शामिल होंगे और देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योगों की स्थिति, इस्पात श्रमिकों के वेतन समझौतों में 39 महीनों से हो रही देरी, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और श्रमिकों के प्रति केंद्र सरकार के दृष्टिकोण, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के निजीकरण की सरकार की नीति और केंद्र की मोदी सरकार की राष्ट्र-विरोधी, जन-विरोधी नीतियों, आगामी दिनों की कार्ययोजना संबंधी नीति और नए नेतृत्व के चुनाव पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कॉमरेड तपन सेन, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष के. विष्णु मोहंती, महासचिव के. ललित मिश्रा और कई अन्य अखिल भारतीय नेता शामिल होंगे।
सम्मेलन का उद्घाटन समारोह कल, 6 सितंबर (शनिवार) सुबह 11 बजे भंजभवन सभागार में होगा।
उसी दिन शाम 5.30 बजे महासंघ आमबगान चैक पर एनजेसीएस में तत्काल वेतन समझौते की मांग को लेकर एक विरोध प्रदर्शन करेगा, जिसमें पूरा अखिल भारतीय नेतृत्व मौजूद रहेगा।





