एक लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम।
सुंदरगढ़ जिला के जरंगलोई स्थित ग्रामोत्थान स़ंशाधन केंद्र में एकल अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें एकल विद्यालय के गुरूजन व अन्य लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग
लेकर वृक्षारोपण किया।
इन लोगो में प्रभाग सभापति साधू दास,प्रभाग अभियान प्रमुख चैतन जेना,राजू पात्रो,संभाग आरोग्य योजना प्रमुख अर्जुन शर्मा,आशिष मिश्र,रंजन स्वाईं, रंजन बाग आदि थे।
बृक्षारोपण का कार्यक्रम विधिवत पूजन कर आरंभ किया गया,पूरे जिले में एक लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।





