ऊँचाई से गिरने से हुई श्रमिक की मौत
हर हर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ठेठेईपोष पंचायत के अजयकेला ग्राम में नव निर्मित ओवरहेड़ पानी टंकी की रंगाई पुताई का काम कर रहे बागडेगा पंचायत के काएरकेरा ग्राम निवासी परेश माहतो की गीर कर मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परेश महतो नामक युवक अजयकेला के नव निर्मित ओवरहेड़ पानी टंकी में बीते शनिवार की सुबह रंगाइपुताई का काम कर रहा था कि वह अपना संतुलन खोकर लगभग 50 फिट की ऊपर से गिर पड़ा।
ऊँचाई से गिरने के कारण उसके मुंह से रक्ताश्राव होने लगा। उसे तत्काल राउरकेला हाईटेक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले जाया गया। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे हाईटेक अस्पताल से जे.पी.अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।
एक श्रमिक की इस तरह हुई मौत ने ग्रामांचलो में सुरक्षा नियमों को ताक पर रख कर ठेकेदारो द्वारा मजदूरों से काम कराए जाने की पोल खोल दी।





