साइलो का निजीकरण के विरोध में आंदोलन का छठवाँ दिन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर प्रखंड़ में स्थित भरतपुर कोयला खान में नूतन साईलो का नीजीकरण के विरोध में विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से किया जा रहा विरोध प्रदर्शन का आज छठवाँ दिन है।
आज सुबह से बरसात होने के बावजूद प्रदर्शनकारीयो ने अपनी जगह नही छोड़ी।विरोध प्रदर्शन के बावजूद ऐसे समय में ट्रेन के माध्यम से कोयला भेजकर मजदूरों ने कार्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
मजदूरो ने इसे अपने अधिकार की लड़ाई बताते हुए अपने वक्तव्य में कोयला उत्पादन को प्राथमिकता दी, उन्होने कहा कि देश की प्रगति और एमसीएल की उन्नति के लिए हमें अधिक कोयला उत्पादन करना आवश्यक है।
इस धरना प्रदर्शन में श्रमिक संगठन आई.एन.टी.यू.सी.,बी.एस.एस,व ए.आई.टी.यू.सी.,के सदस्यों और नेताओ ने अपना योगदान दिया, जिनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ श्रमिक नेता सौभाग्य चंद्र प्रधान,शंकर बेहरा, संजय माझी, सूरेन्द्र शर्मा, बाबूलाल, छविंद्र खिलर, शंभूनाथ नाहक, त्रिवेणी विश्वाल, रणजीत सामल, आदि शामिल थे।





