आधी रात को जलाई गई स्कार्पियो सुरक्षा व्यवस्था पर उठा प्रश्न

आधी रात को जलाई गई स्कार्पियो सुरक्षा व्यवस्था पर उठा प्रश्न

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ मुख्यालय के निकट सलाउद्दीन खान उर्फ बंटी के घर के बाहर खड़ी चरपहिया वाहन में बुधवार गुरूवार की रात किसी ने आग लगा दी। 


घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार  सलाउद्दीन खान की चरपहिया वाहन स्कार्पायो पंजीकरण संख्या (ओआर 14 यू 0786) है घर के बाहर खड़ी थी ।
इस वाहन के इंजन में आधी रात किसी ने आग लगा दी। 
घर के लोगों का कहना है कि आधी रात के वक्त गाड़ी के टायर फटने की आवाज के साथ इंजन से निकलने वाली तेज आवाज को सुनकर सलाउद्दीन की पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो स्कार्पीयो में आग लगी थी। 
घर के लोग आग बुझाने के लिए पाइप के सहारे आग पर पानी का छिड़काव करना आरंभ कर दिया। सलाउद्दीन खान ने सारांश दैनिक को बताया की आग बुझाने में 45 मिनट का समय लग गया। 
मौके पर माचीस की डीब्बी पाई गई है। 
खबर लिखे जाने तक यह पता नही लग पाया है कि आग किसने लगाई और किसलिए लगाई। 
यह घटना बिसरा में चर्चा का बिषय बना हुआ है। इस आगजनी को लेकर अंचल में विभिन्न तरह की अटकले लगाई जा रही है। 
स्थानीय लोगो में बिसरा के कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।