आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही ली हत्या की पहले
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ में एक अज्ञात हत्या के मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है।
यह घटना है 18 दिसंबर 2022 की।इस दिन कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले कोतरा पावरग्रिड के पास एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र करीब 25 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा था, का शव पड़ा मिला था । कोतरारोड पुलिस द्वारा मर्ग जांच में लेकर शव का पंचनामा कर कार्यवाही आरंभ किया गया था।
मृतक की शिनाख्त ग्राम बायंग, कोतरारोड थाना क्षेत्र के बायंग ग्राम निवासी कमल दास महंत,पिता ह्रदय दास महंत,उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई ।
शव का निरीक्षण करने पर मृतक के शरीर में लगे चोट के निशान प्रथम दृष्टया हत्या की ओर इशारा कर रहे थे । जांच के दौरान मृतक का शव परीक्षण रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण नहीं होने से कोतरा रोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले की सूक्ष्मता से जांच किया जा रहा था । थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच की गई।
इस घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के गांव बायंग में अपने मुखबीर लगाकर जानकारियां एकत्र करना शुरू किया,जिसमें मृतक का उसके गांव के देवदास महंत के साथ उठना, बैठना और एक साथ काम धंधा करने की जानकारी मिली, तथा गांव के ही कैलाश सिदार की एक नजदीकी रिश्तेदार के साथ मृतक कमल दास महंत के प्रेम संबंधों होने की जानकारी का पता चला ।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ थाना प्रभारी ने इस ओर अपनी विवेचना बढ़ाई और गवाहों से दोबारा बयान लिया जिसमें पता चला कि कैलाश सिदार के द्वारा मृतक कमल दास को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।और देवदास महंत के साथ कमल महंत के बीच काम धंधा को लेकर बहसबाजी हुई थी । दोनों संदेही देव दास महंत और कैलाश सिदार को थाना प्रभारी तलब कर दोनों से अलग-अलग तरीकों से पूछताछ किए जाने पर दोनों मिलकर 17 दिसंबर की शाम कमल महंत की हत्या कर शव को कोतरारा पावरग्रिड के पास छोड़कर भागने की बात स्वीकार की।
आरोपी देवदास महंत ने बताया कि वह कमल दास के साथ कई बार शराब बेचने का काम कर चुका था। उसे इस बात से नाराजी थी कि कमल धंधे में रुपए नहीं लगाता था और कमाई का आधा हिस्सा ले लेता था । वहीं कैलाश सिदार को उसके नजदीकी रिश्तेदार के साथ कमल का प्रेम संबंध होने से नाराज था । इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और 17 दिसंबर की शाम कमल को बायंग से मोटर साइकिल में बिठाकर नंदेली लाये, जहां कमल को खूब शराब पिलाई और फिर नंदेली से मोटरसाइकिल में बैठाकर लेकर कोतरा गाँव के एक सुनसान स्थान पर ले गए और मौका देख कर कमल दास महंत के सिर में राड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। और उसके शव को कोतरा पावरग्रिड के पास छोड़कर दोनों वापस अपने-अपने घर चले आए।
आरोपियों के इकबालिया बयान पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है,आरैपियो की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का छड (रॉड) जिसे नहर के अंदर फेंक दिया गया था, पुलिस ने बरामद की । वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर सीजी 13 एजे 1312 को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।





