अवैद्य शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
सारंगगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले सरिया थाना प्रभारी विजय गोपाल और अर्जुन पटेल द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए महुआ से बनाई गई अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में दामोदर मराठा, पिता-देवचंद मराठा, उम्र 54 वर्ष, साकिन अमुर्रा,थाना - सरिया,जिला सारंगढ, को जो मुख्य सड़क के किनारे शराब का पाउच बिक्री हेतु तैयार कर रहा था, दो गवाहो शुक्राजीत पटेल,जीतराम पटेल की उपस्थिति में धारा 160 जा0 फौ0 का नोटिस तामिल कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराह कर्मचारी एवं गवाहो के साथ मुखबीर से मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा़ गया।
जिसे शराब के बारे मे पुछताछ करने पर दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अन्दर सफेद झिल्ली मे 15 -15 लीटर का हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब जुमला 30 लीटर जिसकी किमत 6000 रूपये बताई जा रही है पुलिस द्वारा जब्त कर,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे विजय गोपाल,प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल,आरक्षक टीकाराम पटेल ,आरक्षक विमल जांगड़े,मोहन पटेल आरक्षक,आरक्षक सियाराम पोरश, मुख्य भूमिका रही।





