अभिभावक ने शिक्षक को निर्दोष बताया

अभिभावक ने शिक्षक को निर्दोष बताया

सरोज महाराणा (रिपोर्टर) 

प्रधान शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने के विवाद में छात्र के अभिभावक ने कहा कि शिक्षक का कोई दोष नहीं।

एक शिक्षक पर यह आरोप लगा कि बीते शुक्रवार को जब प्रधानाचार्य उमेश चंद्र कच्छ भद्रक जिले के बासुदेवपुर नगर पालिका के शुकदेवपुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिन का अंतिम कक्षा ले रहे थे, तो तीसरी कक्षा की छात्रा की बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को बैग से मारने के लिए डाँट रही थी।

यह देखकर प्रधानाचार्य उमेश चंद्र कच्छ आगबबूला हो गए। उन्होंने छात्रों को यह आदेश दिया कि उक्त छात्रा को उठा कर उनके पास लेकर आये, जिसपर अन्य छात्रों द्वारा छात्रा को घसीटकर शिक्षक के पास ले जाने के बाद, छात्रा और छात्रा की माँ ने शिक्षक के विरूद्ध मीडिया के समक्ष शिकायत लेकर आयी थी। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। बाद में, किसी सूत्र से जानकारी मिलने पर, बासुदेवपुर सहायक खंड़ शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक को खंड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की। घटना के एक दिन बाद, छात्रा की माँ ने मीडिया को बताया कि घटना वाले दिन छात्रा की कहानी सुनने के बाद वह शिक्षक से नाराज़ थीं, लेकिन बाद में उन्हें सच्चाई पता चली कि दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानाध्यापक की कोई गलती नहीं है और वे स्थानीय संकुल शिक्षा अधिकारी को लिखित में देंगी कि कोई कार्रवाई न की जाए।पर अबतक खंड़ शिक्षा अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है।