अभिनय के जरिये स्वच्छता का संदेश

अभिनय के जरिये स्वच्छता का संदेश

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के लिंगराज कोलियरी द्वारा तलबेडा में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। केंद्र की मोदी सरकार जहां स्वच्छ भारत अभियान पर जोर दे रही है, वहीं लिंगराज कोयला खान ने आज आज़ादि का अमृत महोत्सव के अवसर पर तालचेर ब्लॉक के तलबेड़ा गांव में एक अस्थायी मंच का आयोजन कर अभिनय के माध्यम से लोगो को प्लास्टिक मुक्त तालचेर बनाने के और स्वच्छ भारत अभियान पर जोर दे रही है।

  इसे देखने के लिए सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उमड़ पड़े।  लिंगराज क्षेत्र में इस अभिनव प्रयास ने लोगों के दिलों को छू लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन लिंगराज कोल फील्ड के महाप्रबंधक अजय कुमार देहुरी के निर्देशन में यशोबंद नाहक, कनिष्ठ अभियंता, लिंगराज क्षेत्र, बिप्लब देवी की देखरेख में किया गया।