संदेहास्पद स्थिति में युवक ने की आत्महत्या

संदेहास्पद स्थिति में युवक ने की आत्महत्या

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत आनेवाले स्टेशनपाड़ा स्थित किराए के मकान में शनिवार की रात एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजगांगपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक खोर्खा अंचल निवासी विश्वजीत फतेह सिंह राजगांगपुर नगरपालिका में सफाई कार्य में प्रयुक्त किए जाने वाले ई रिक्शा वाहन के निजि कंपनी में सुपरवाईजर के रूप में कार्यरत था।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वजीत के साथ काम करने वाले कर्मचारी ने उसके फेसबुक पर एक पोष्ट देखा । जिससे उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद वह उसके कमरे पर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद तत्काल उन्होंने उक्त घटना की सूचना राजगांगपुर पुलिस को दी। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे राजगांगपुर थाना अधिकारी बीबस्त कुमार प्रधान ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस को कमरे के अंदर से मृतक का मोबाइल, जली हुई सिगरेट, शराब की बोतल जब्त किया है। प्रथम दृष्टयः पारिवारिक समस्या को मौत का कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।