अज्ञात बृद्धा को मिली आईएचआरएफ का सहारा
प्रेस विज्ञप्ति :आई.एच.आर.एफ.
राउरकेला शहर में स्थित प्रसिद्ध और भीड़भाड़ वाला एक बड़ा बाजार क्षेत्र जिसे हम इस्पात मार्केट या आमबगान मार्केट,के नाम से जानते है। अंबागन मार्केट के मछली बाजार में शौचालय के सामने एक पेड़ के नीचे मैली सी बिछौना में ज्वर से तपती एक बेसहारा लगभग 60 वर्षीय बृद्धा बोरी ओढे़ सिमट कर लेटी हुई थी।

रोजाना वहाँ से न जाने कितने लोग गुजरते है, इन लोगों में स्वयंसेवी, राजनीति से जुड़े लोग, अमीर, गरीब, सभी तबके के लोग होते है, लगभग उस रास्ते से होकर गुजरने वाले सभी लोगों की नजर पेड़ के नीचे दुबक कर सोई उस बृद्धा पर पडी़ पर किसी ने हमदर्दी तक नहीं दिखाई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार उक्त बृद्धा वहाँ भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करती थी। कभी कभी कोई भोजन मांगने पर डाँट देता था तो चुपचाप वापस आकर उसी पेड़ के नीचे सो जाती थी।
एक दिन बाजार आयी एक युवती ने फोन के माध्यम से इंटर नेशनल ह्युमन राइट फोर्स (आइ.एच.आर.एफ.) संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विश्वजित मल्लिक को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर विश्वजीत मल्लिक अपने टीम के सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उक्त बृद्धा के बिषय में सारी जानकारी ली।
श्री मल्लिक ने जब उक्त बृद्धा की शरीर को छू कर देखा और हालचाल पुछा तो पता चला कि उसका शरीर बुखार और दर्द से कांप रहा था।
श्री मल्लिक ने उक्त महिला की मदद करने की ठान ली और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी और एक एम्बुलेंस भी बुलाया।
उक्त महिला को आई.एच.आर.एफ.की टीम के सदस्यों की मदद से राउरकेला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ उक्त महिला चिकित्साधीन अवस्था में है। श्री मल्लिक से मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा के दौरान उनकी संस्था की ओर से उक्त बृद्धा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, स्वस्थ होने के बाद उसे किसी बृद्धाआश्रम में स्थायी रूप से रहने के लिए भेज दिया जाएगा।





