बिसरा में आधीरात को धू धू कर जल उठी कार
बिसरा के चेक गेट के पास घर के बाहर खड़ी एक बलेनो कार धू धू कर जली प्राप्त सूचना के अनुसार ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बीती रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अजहर नवाब नामक व्यक्ति के बलेनो कार में किसी ने पेट्रोल डाल के आग लगा दी होबिसरा के चेक गेट के पास घर के बाहर खड़ी एक बलेनो कार धू-धू कर जल गई। यह घटना बिसरा थाना क्षेत्र के चेक गेट के समीप बीती रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजहर नवाब नामक व्यक्ति की बलेनो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में आग लगते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही बिसरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से एक बोतल में पेट्रोल का अंश पाया गया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर वाहन में आग लगाई है। फिलहाल बिसरा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।





