अग्नि पीडित परिवारो के लिए बढा़ सहायता का हाथ
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विभूति साहू ने अनुगोल जिले के आठमाल्लिक प्रखंड के कांथपाड़ा ग्राम पंचायत के बेलबनिया शाही में दो परिवारों को सहायता प्रदान की है. सूत्रों के मुताबिक, बुबू बेहरा और प्रदीप बेहरा के घरों में किसी कारण से आग लग गई थी जिससे दोनों परिवारों के घर और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री साहू जिला अध्यक्ष दिलेश्वर प्रधान, जिला सचिव सुदीप्त गडनायके, भीष्म प्रधान, अजीत प्रधान, बिस्वजीत मिश्रा, संतोष साहू और संजय कुथार के सहयोग से भाजपा जिलाध्यक्ष दिलेश्वर प्रधान के कहने पर पिडित परिवार को सूखा भोजन, तिरपाल व अन्य सामग्रीयाँ देकर मदद की गई . उन्होंने औरो से भी इस पीडित परिवार को मदद पहुचाने की अपील की है।





