त्रियाचरित्र के संदेह में पति ने कि पत्नी कि हत्या

त्रियाचरित्र के संदेह में पति ने कि पत्नी कि हत्या

अनुराग अचार्य (संवाददाता)

तालचर : चरित्रहीन होने के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।अनुगूल जिला के तालचर थाना अंतर्गत बंगालीटोला गांव में पति जीवन बेहरा ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर एक कुल्हाडी से पत्नी हानी बेहरा का सर बडी बेरहमी से काट कर धड़ से अलग कर दिया। इस घटना की खबर से पूरे तालचर क्षेत्र में हलचल मच गया । सूत्रों के मुताबिक, 55 वर्षीय जीवन बेहरा, उनकी 49 वर्षीय पत्नी हीन बेहरा और उनका परिवार बंगालीटोला गांव में कई सालों से रह रहा है.  लेकिन पिछले कुछ समय से जीवन बेहरा को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो रहा था, जिसके कारण कई बार पारिवारिक कलह भी हुई । बीती रात सभी  खा-पी कर सो गए। अहले सुबह जीवन बेहरा योजना के अनुसार, अपनी पत्नी की सोए हुए  अवस्था में ही हत्या कर दी।
पति बेहरा ने एक धारदार कुल्हाडी से पत्नी का सर काट कर धड़ से अलग कर दिया।और सर को एक प्लास्टिक बोरे मे भरकर रख दिया।
बिशेष सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर तालचर पुलिस अधिकारी सत्यब्रत राउत, एस.आई. बिप्लव साहू व अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया।तालचर पुलिस द्वारा छान-बीन जारी है