हाईवा ने बच्ची को कुचला मौके पर ही मौत
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे बीजापुर मार्ग पर स्थित कारली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाईवा ने एक मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर से टहलने के लिए सड़क किनारे निकली थी, तभी अचानक हाईवा वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





