हब्बा डब्बा जुआ खेल पर डीआईजी की कडी कार्यवाही

पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत  जगन्नाथपुर के बड़ानंदा में हब्बा-डब्बा व मुर्गापाड़ा का हो रहा था संचालन,पुलिस ने दी दबिस, पड़गया रंग में भंग। 

हब्बा डब्बा जुआ खेल पर डीआईजी की कडी कार्यवाही
हब्बा डब्बा जुआ खेल पर डीआईजी की कडी कार्यवाही

ओडिशा - झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे जुआ, सट्टेबाजी, हब्बा डब्बा, मुर्गापाडा़ की आड़ में सट्टेबाजी, का होना चिंतनीय है, ऐसी ही एक जुआ का आयोजन नव वर्ष के पहले दिन ही किया गया पर स्थानीय पुलिस की उदासीनता और डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय थाना का हरकत में आना कई तरह के प्रश्नो को जन्म दे रही है। 

नव वर्ष 2024 के अवसर पर पहली जनवरी के दिन पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत आनेवाले जगन्नाथपुर के बड़ानंदा में हब्बा-डब्बा व मुर्गापाड़ा खेल का आयोजन किया गया था। 

बड़ानंदा पंचायत भवन के ठीक बगल में एक जनवरी के दिन  खुलेआम हब्बा-डब्बा और मुर्गापाड़ा जैसे प्रतिबंधित खेल का आयोजन किया गया था। जिस स्थान पर यह खेल संचालित किया गया था वह बड़ाजामदा- जगन्नाथपुर- चाईबासा मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है। इस मार्ग से होकर आते-जाते सभी लोग इस अवैध जुआ संचालन को न सिर्फ देख रहे थे, बल्कि बाजी लगाकर जुआ में अपनी गाढ़ी कमाई हार कर बर्बाद कर रहे थे।पैसा हारने वालों में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या काफी अधिक थी।

इसके अलावे पूरे क्षेत्र में अवैध शराब आदि की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही थी. इतने बडे़ जुआ का आयोजन की जानकारी स्थानीय पुलिस को ना होना या जानकर अंजान बने रहना,  बहुत दुर्भाग्य की बात है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं होने से नाराज कुछ लोगों ने वहां का वीडियो बनाकर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को शेयर कर दिया।इस पर डीआईजी अजय लिंडा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूरी व्यस्तता के बावजूद उक्त वीडियो को देख जगन्नाथपुर अनु विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) को अविलम्ब कार्यवाही का निर्देश दिया। सूचना के अनुसार एसडीपीओ के आदेश पर जगन्नाथपुर थाना की पुलिस छापामारी करने को बजबूर हुई।
सूत्रों की माने तो बड़ानंदा में सोमवार को एक साथ 5 स्थानों पर हब्बा-डब्बा का पाली लगाया गया था, यहां इस जुआ का खेल में लाखों रुपये का अवैध कारोबार हुआ. जुआ में हारने वाले सिर्फ गरीब आदिवासी ग्रामीण व स्कुल मे पढने वाले छात्र, मेहनतकश मजदूर थे, जबकि जीतने वाले हब्बा-डब्बा जुआ का संचालक। जानकारी के अनुसार इस जुआ खेल का संचालन जगन्नाथपुर थाना पुलिस को गुमराह कर कुछ जुआ माफियाओं ने आपसी सांठ-गांठ कर नववर्ष के अवसर पर लाभ कमाने के उद्देश्य से किया था।
खेलने वालों को यह जानकारी दी गई थी की पुलिस को मैनेज कर लिया गया है।  जबकि सच्चाई इससे अलग बताई जा रही है। डीआईजी के आदेशानुसार जगन्नाथपुर पुलिस ने हब्बा-डब्बा स्थल पर कार्यवाही की है. कार्यवाही के बाद भगदड़ मच गई है. उसके बाद की स्थिति व पुलिसिया कार्यवाही की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन ग्रामीण डीआईजी अजय लिंडा के इस कदम से खुश हैं. इस तरह पश्चिम सिंहभूम जिला के उर्ड़ीसा सीमावत में होने वाले खेल को अगर रुकती है तो यहां के  भोले भाले ग्रामीण को बचाया जा सकता है।