जेएलकेएम का चुनावी कार्यालय खुला
मनोहरपुर विधानसभा अंर्तगत के मनोहरपुर में उधंन में व आनंदपुर प्रखंड के सारंगा बटमा मुख्य सड़क मार्ग चौक भालडूंगरी के पास झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी दिलबर खाखा ने चुनावी कार्यालय का उद्घघाटन प्रत्याशी दिलबर खाखा, झाड़बेडा पंचायत मुखिया रोशनी खाखा, ध्यानी हेंब्रोम, नयनतारा लुगुन, सिलवंती कोंगाड़ी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर प्रत्याशी दिलबर खाखा ने कहा की लोगों के सहयोग प्यार और बड़ों का आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूं। ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं है। उनका निदान किया जाएगा। इधर कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता निष्टापूर्वक होकर अपना कार्य करेंगे। लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रत्याशी दिलबर खाखा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का कोशिश करेंगे। मौके पर निशुजैक चम्पिया, वाल्टर टोपनो, दिलबर कमरगांव, रामेश महतो, कदमबिहारी महतो, युधिष्ठिर महतो राज महतो अलोक महतो रोशन महतो प्रविन महतो, राजेश महतो, समेत कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।





