सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक कि मृत्यु

सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक कि मृत्यु
सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक कि मृत्यु

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर होते हुए राज्य राजपथ संख्या दस पर जामपाली के पास एक हाइवा को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के केविन में दब कर चालक की मौत हो गई। और ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. आज संध्या के समय घटित हुई यह घटना राजगांगपुर के पास राज्य राजपथ संख्या 10 की है। बताया जा रहा कि यह दुर्घटना ट्रक में आई यांत्रिक खराबी के कारण हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक हईवा (ओडी २३ बी ९८८८) में यांत्रिक त्रुटी आने के कारण सड़क पर खड़ा था,उसी समय छतीस गढ़ से कोयला लेकर आ रही ट्रक (सीजी १२ ए यू  ९४८५) खड़े हईवा को पीछे से टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन अंदर कि ओर दबगया जिसमे ४३ वर्षीय ट्रक चालक एमडी जलील कि दबकर मौत हो गई |और २७ वर्षीय ट्रक का खलासी करमचंद यादव घायल होगया |

घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर स्थानीय लोंगों कि मदद से चालक को बाहर निकाला गाया,और दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया और खलासी कि गंभीरता को देखते हुए उसे राउरकेला रेफ़र कर दिया गया |