सारंडा में भीषण मुठभेड़ 5 जवान घायल
मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम के सारंडा के बलिबा जंगल में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई गोलीबारी और आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 205 बटालियन के इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल हो गए। घायलों में शैलेश दुबे, उत्तम सेनापति, जितेंद्र राय, प्रेम कुमार और इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश शामिल हैं। सभी को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 3–4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।





