सापा सांसद के पुत्र व विधायक प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या ! समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं जहाँ एक तरफ भदरसा रेप कांड में पहले ही सपा सांसद की किरकिरी हो चुकी है वहीँ अब दूसरी तरफ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्यासी व सांसद पुत्र अजीत प्रसाद भी अब विवादों के घेरे में हैं !
अजीत प्रसाद पर नगर कोतवाली में अपहरण, मारपीट धमकाने का मामला पीड़ित रवि तिवारी की तहरीर पर दर्ज हुआ है !
रवि तिवारी का कहना है वह कचेहरी से लौटकर स्टेट बैंक तिराहे पर पंहुचा था कि तभी कई गाड़ियां मौके पर पंहुचीं जिसमे एक गाडी में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्यासी अजीत प्रसाद भी मौजूद थे, उनको जबरिया गाडी में बैठा लिया गया और रिकाबगंज क्षेत्र में ले जाकर मारा पीटा गया उसके बाद गाडी में उनको कुछ समय तक घुमाते रहने के दौरान धमकी भी दी जाती रही !
पीड़ित रवि तिवारी ने बताया मामला जमीन के खरीद फरोख्त में कमीशन की देनदारी को लेकर था !
रवि तिवारी की तहरीर पर कोतवाली नगर में सांसद पुत्र अजीत प्रसाद समेत कई अन्य लोगो के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है !
फ़िलहाल सांसद अवधेश प्रसाद नें भास्कर प्रतिनिध को फोन पर बताया उनके बेटे अजीत प्रसाद को राजनैतिक द्वेष के चलते सत्ता पक्ष के इशारे पर फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है, उन्होंने कहा यह सत्ता पक्ष की राजनैतिक बौखलाहट है !





