साढे़ पांच लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन नारकोस NARCOS’ के तहत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार।
दिनांक 03.08.26 को लगभग 08.00 बजे, उप निरीक्षक (ASI) -राजेश मिश्रा, RPF/टीम/B, RPF/POST/ROU, CIB/CKP और CT-K.K आदित्य और डॉग मोंटी के साथ राउरकेला रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। लगभग 09:00 बजे जांच के दौरान, रेलवे पुलिस बल की टीम ने देखा कि राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या 01 के अंत में झारसुगुडा की तरफ दो लोग संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे। शक की विनाह पर जांच करने पर टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछने पर उन्होंने अपना नाम और पता बताया!
(1) सपना चौधरी, उम्र लगभग 34 वर्ष, पत्नी- हरि चौधरी, निवासी- मदन महल रोड, थाना- मदन महल रोड, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश), (2) अकील मजीद, उम्र लगभग 42 वर्ष, पुत्र- अब्दुल मजीद, निवासी- टेढ़ी नीम बाले बाबा, थाना- टेढ़ी नीम बाले बाबा, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश)। उनके कब्जे से बैग की जांच करने पर उसमें संदिग्ध रूप से गांजा मिला।जिसके बाद उन दोनों को हिरासत में ले लिया गया,उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने झासुगुड़ा से गांजा प्राप्त किया था और जबलपुर लेकर जा रहे थे। रेलवे पुलिस बल की टीम ने गांजा को आबकारी विभाग राउरकेला को सौंप दिया। इस संबंध में आबकारी विभाग राउरकेला ने मुकदमा क्रमांक 121/26-27 दिनांक 03.08.26 के तहत धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जप्त किया गया कुल गांजा- 11.00 किलो, कीमत Rs- 5,50,000/- (लगभग) आंकी गई है ।
इस छापामारी में
उप निरीक्षक (ASI)-राजेश मिश्रा- RPF/टीम ‘B’/ROU
उप निरीक्षक (ASI)-राजेश कुमार- RPF/POST/ROU
उप निरीक्षक (ASI)-एस. मणि- ASI/CIB/CKP
वरिष्ठ हवलदार (HC)-राजकुमार साहू- RPF/टीम ‘B’/ROU
वरिष्ठ हवलदार (HC)-मुकेश साहू- RPF/टीम ‘B’/ROU
हवलदार (CT)-आर.पी. सिंह- फ्लाइंग स्क्वाड/CKP टीम B
हवलदार (CT)-आर.बी.एम.कृष्णा-RPF/POST/ROU
हवलदार (CT)-के.के.आदित्य डॉग मोंटी के साथ। शामिल थे।





